बिहार में चिकन नहीं देने पर बदमाशों ने मुर्गी फार्म कारोबारी की आंख में मारी गोली, हुई मौत
समस्तीपुर (बिहार) में बुधवार शाम एक मुर्गी फार्म व्यवसायी की आंख में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके भाई के मुताबिक, 2 बदमाशों ने पहले चिकन की मांग की और नहीं देने पर फायरिंग की। समस्तीपुर की एक अन्य घटना में अपनी किराना दुकान बंद कर लौट रहे 2 सगे भाइयों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।