बिहार में चिराग की नाराज़गी पर सम्राट चौधरी ने दी प्रतिक्रिया; कहा- जल्द होगा सीट बंटवारा
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए की सहयोगी एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की नाराज़गी की खबरों को खारिज किया है। सम्राट ने कहा कि सभी लोग एकसाथ हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे को लेकर सम्राट ने कहा, "चुनाव की घोषणा होने से पहले (सीटों का बंटवारा) हो जाएगा।"