बिहार में चिराग पासवान की पार्टी के नेता को मारी गई गोली; गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर
सुपौल (बिहार) में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) के नेता अशोक पासवान को मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पेट में गोली मारी गई और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है।