बिहार में चूल्हे से निकली चिंगारी से आग भड़कने से 100 झोपड़ियां जलकर हुईं राख
सुपौल (बिहार) में गुरुवार को चूल्हे से निकली चिंगारी से आग भड़कने से 100 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, इलाके में झोपड़ियां बाढ़ विस्थापितों की हैं व आग लगने से करीब ₹1 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद से एक महिला का 8 वर्षीय बेटा लापता है।