बिहार में चोरी के आरोपी को लात-घूंसों से पीटने का वीडियो आया सामने, हुई मौत
भोजपुर (बिहार) में कुलहड़िया टोल प्लाज़ा पर चोरी के आरोप में गोंडा (उत्तर प्रदेश) निवासी कर्मचारी को 5-6 अन्य कर्मचारियों द्वारा लात-घूंसों से पीटने का वीडियो सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट के बाद उसे अधमरी हालत में गोंडा जा रही ट्रेन में बिठा दिया जहां पहुंचने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच जारी है।