बिहार में चोरी के शक में शख्स को उठाकर छत पर ले गए 25 लोग, लाठी-डंडों से की पिटाई
नालंदा (बिहार) में चोरी के शक में एक शख्स को लाठी-डंडे से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बकौल पीड़ित, उसके पास ₹1 लाख+ कैश था जिसे वह किसी को देने जा रहा था और इसी दौरान करीब 25 लोगों ने उसे घेर लिया और एक घर की छत पर ले जाकर पीटा। सभी आरोपी फरार हैं।