बिहार में चोरी हुई 17 टन रेल पटरी, एक शख्स गिरफ्तार
अपने साथियों के साथ मिलकर बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन के पास से 17 टन लोहे की रेल पटरी चोरी करने को लेकर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रणविजय सिंह नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरपीएफ उसे ट्रांज़िट रिमांड पर लेकर भागलपुर रवाना हो गई है। बकौल पुलिस, यह चोरी 9 मई को हुई थी।