बिहार में छठ घाट पर गुब्बारा फुलाने के दौरान गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, कई लोग हुए घायल
पश्चिम चंपारण (बिहार) में सोमवार सुबह एक छठ घाट पर गुब्बारा फुलाने के दौरान गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से कई लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, छठ पर्व को लेकर लोग उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पहुंचे थे तभी यह हादसा हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर है।