बिहार में छठ पर्व के मद्देनज़र सरकारी कर्मचारियों को 14 दिन पहले मिलेगा नवंबर का वेतन
बिहार सरकार ने छठ पर्व के मद्देनज़र सरकारी कर्मचारियों को नवंबर माह का वेतन 14 दिन पहले देने की घोषणा की है। वित्त विभाग ने 16 नवंबर 2023 से नवंबर महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। इसको लेकर वित्त विभाग ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव को निर्देश जारी कर दिया है।