बिहार में छठ मनाने पहुंचे 30 लोग अपने साथ शराब लेकर आए, किए गए गिरफ्तार
पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में उत्पाद विभाग की टीम ने दूसरे प्रदेशों से छठ महापर्व मनाने मुज़फ्फरपुर पहुंचे 30 लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के अधिकारी कुमार अभिनव के अनुसार, विशेष अभियान को लेकर 11 टीमें बनाई गई हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि वह कानपुर से अपने साथ शराब की बोतलें लेकर आया था।