बिहार में छत पर सो रही 8 वर्षीय लड़की का पड़ोस के 15 वर्षीय लड़के ने किया रेप
बिहार के भोजपुर में छत पर सो रही 8 वर्षीय लड़की का एक 15 वर्षीय लड़के द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले के आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी के घर की छत मिली हुई हैं जिसका फायदा उठाकर आरोपी छत पर आ गया था।