बिहार में छात्राओं ने अधिकारी की गाड़ी पर डंडों व पत्थरों से किया हमला
वैशाली (बिहार) के महनार में एक सरकारी स्कूल की छात्राओं ने शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अधिकारी की गाड़ी पर छात्राएं डंडों व पत्थरों से हमला करती दिख रही हैं। ये छात्राएं स्कूल में सुविधाओं की कमी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं।