बिहार में छात्रों ने स्कूल की स्मार्ट क्लास में अश्लील गाने पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
बिहार के गया में एक सरकारी स्कूल की स्मार्ट क्लासरूम में अश्लील गाना बजाकर डांस करते छात्रों का एक वीडियो वायरल हो गया है। स्कूल की प्रिंसिपल के अनुसार, 6-7 शिक्षकों के जातीय जनगणना के लिए जाने के कारण शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों ने यह हरकत की। बकौल रिपोर्ट, आरोपी छात्र को स्कूल से निकाल दिया गया है।