बिहार में छात्रों से अश्लील बातें कहने पर उनके सामने टीचर से कान पकड़कर लगवाई गई उठक-बैठक
दरभंगा (बिहार) में छात्रों से अश्लील बातें कहने के आरोप में शुक्रवार को ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के एक टीचर से बच्चों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई व माफी मंगवाई। शिक्षक ने कहा कि कुछ लोगों ने पिस्टल दिखाकर उसे उठक-बैठक के लिए मजबूर किया। हालांकि, उसने गलती स्वीकार कर भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही।