बिहार में छात्रों से 'पीएम मोदी को वोट नहीं देना चाहिए' कहने के आरोप में शिक्षक हुआ अरेस्ट

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में सरकारी स्कूल के शिक्षक को कक्षा में छात्रों से 'किसी को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट नहीं देना चाहिए' कहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ज़िला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के मुताबिक, छात्रों के परिजन ने शिक्षक की शिकायत की थी। बकौल सिंह, शिक्षक ने फ्री में मिल रहे राशन को खराब बताया था।

Load More