बिहार में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने स्कूल से लौट रही 9वीं की छात्रा को मारी गोली
आरा (बिहार) में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों द्वारा स्कूल से लौट रही 9वीं कक्षा की एक 15 वर्षीय छात्रा को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल छात्रा की दोस्त ने बताया कि 2-दिन पहले मनचलों ने उन्हें धमकी दी थी।