बिहार में छेड़छाड़ के आरोपी को खूंटे से बांधकर पीटे जाने के बाद सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया गया
भागलपुर (बिहार) में एक युवक को खूंटे से बांधकर पीटने व उसका आधा सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, आइसक्रीम बेचने वाले युवक को एक लड़की से छेड़खानी के आरोप में लोगों ने पीटा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जब युवक के गांव पहुंची तो वह वहां से भाग गया।