बिहार में छेड़छाड़ के आरोपी को थप्पड़ जड़ती लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल
दरभंगा (बिहार) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें 2 लड़कियां एक युवक की पिटाई करते और उसे थप्पड़ मारते दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने कॉलेज जा रही एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की जिसके बाद लड़की के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़िता का पूर्व में आरोपी से प्रेम प्रसंग था।