बिहार में जंगली हाथी द्वारा कुचले जाने से महिला की हुई मौत, हाथी ने कई घरों को भी तोड़ा
नवादा (बिहार) के एक गांव में गुरुवार को एक जंगली हाथी ने 55 वर्षीय महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला खेत से सब्ज़ी लेने गई थी तभी हाथी ने उसे ज़मीन पर पटक दिया और फिर कुचल दिया। जंगल से भटककर गांव पहुंचे इस जंगली हाथी ने कई घरों को भी तोड़ दिया है।