बिहार में जज के आवास से दिनदहाड़े हुई लाखों रुपए के सामान की चोरी
कटिहार (बिहार) में सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी के आवास से दिनदहाड़े लाखों रुपए का सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के समय जज व उनकी पत्नी कोर्ट गए थे और वहां से लौटने के बाद उन्हें घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।