बिहार में 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान तेजस्वी ने खेला क्रिकेट, लगे 'विराट-विराट' के नारे
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कटिहार में 'जन विश्वास यात्रा' के दौरान क्रिकेट खेला। तेजस्वी के क्रिकेट खेलते समय 'विराट कोहली-विराट कोहली' के नारे लगाए गए। तेजस्वी ने इसका एक वीडियो 'X' पर शेयर कर लिखा, "युवा साथियों ने जब 'पहले प्यार' के बारे में मनुहार की तो मना नहीं कर पाया।"