बिहार में जन्माष्टमी से पहले नवजात को अनाथालय में छोड़ गए परिजन, 'कृष्णा' रखा गया नाम
भागलपुर (बिहार) में जन्माष्टमी से पहले 1 दिन की नवजात को उसके परिजन रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय में छोड़कर चले गए जिसके बाद संस्थान के कर्मियों ने बच्ची का नाम 'कृष्णा' रख दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनाथालय में लगे पालने पर लिखा है, "बच्चों को फेंकें नहीं, यहां छोड़ जाएं देखभाल हम करेंगे।"