बिहार में जर्जर हुई पथ परिवहन निगम कार्यालय की बिल्डिंग, कर्मचारी बोले- जान जाने का है डर
'न्यूज़ 18' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंगेर (बिहार) में राज्य पथ परिवहन निगम कार्यालय के भवन की हालत जर्जर हो गई है। एक कर्मचारी ने कहा, "डर रहता है कि किस समय यह भवन गिर जाएगा और हमारी जान चली जाएगी।" एक अन्य कर्मचारी के अनुसार, कई बार उच्च अधिकारियों को भवन की स्थिति की जानकारी दी गई है।