बिहार में जल्द शुरू होगी जाति आधारित जनगणना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य-स्तरीय जाति आधारित जनगणना पर काम शुरू होने में अब ज़्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा, "हम एक सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे जहां प्रतिनिधि अपने सुझाव दे सकते हैं...इसके बाद इसे कैबिनेट की मंज़ूरी मिलेगी।" बकौल मुख्यमंत्री, कितने अधिकारियों को तैनात करना है आदि जैसे तौर-तरीकों पर भी काम किया जाएगा।