बिहार में ज़मानत पर रिहा हुए आरोपी से मिल रही धमकी से तंग आकर रेप पीड़िता ने की आत्महत्या
बेतिया (बिहार) में 6 माह पहले ज़मानत पर जेल से बाहर आए आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने से तंग आकर 18 वर्षीय रेप पीड़िता ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई के अनुसार, आरोपी ने मामले में गवाही देने पर परिवार की हत्या करने की धमकी दी थी। बकौल पुलिस, आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।