बिहार में ज़मीन का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने किया पथराव, वीडियो आया सामने
सिवान (बिहार) में ज़मीन का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने छत से ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं और मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है।