बिहार में ज़मीन कारोबार से जुड़े विवाद में शख्स को दौड़ाकर मारी गईं 6 गोलियां, हुई मौत
भागलपुर (बिहार) में ज़मीन कारोबार से जुड़े विवाद में सोमवार को गोली मारकर शख्स की हत्या कर दी गई जबकि हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। 'हिन्दुस्तान' के अनुसार, मृतक की पहचान पप्पू यादव के रूप में हुई है जिसे दौड़ाकर 6 से अधिक गोलियां मारी गईं। बकौल पुलिस, यादव ज़मीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़ा था।