बिहार में ज़हरीली शराब पीने से 2 लोगों की हुई मौत, 3 लोगों की आंखों की रोशनी गई
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में ज़हरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। मामले की जानकारी पर पुलिस शराब बेचने वालों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है जबकि एक आरोपी की पत्नी व बेटी को हिरासत में लिया है। पीड़ितों ने 2-3 दिन पहले शराब पी थी।