बिहार में ज़हरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत के बाद एसआई समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित
सीतामढ़ी (बिहार) में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत के बाद एक एसआई और 2 चौकीदार को सस्पेंड किया गया है। मृतकों के परिजन के अनुसार, 6 लोगों ने खेत में बैठकर 3 बोतल शराब पी थी। मृतकों में शामिल कुछ लोग दूसरे राज्यों में मज़दूरी करते थे व त्योहार पर घर आए थे।