बिहार में ज़हरीली शराब से 243 लोगों की मौत को लेकर सीएम नीतीश के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के एक कोर्ट में सुशील सिंह नामक वकील ने राज्य में शराबबंदी के बावजूद ज़हरीली शराब से होने वाली मौतों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व कई अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में परिवाद दायर किया है। सुशील के मुताबिक, राज्य में ज़हरीली शराब पीने से आधिकारिक तौर पर 243 लोगों की मौत हुई है।