बिहार में ज़िलाधिकारी ने सरकारी अस्पताल में कराई पत्नी की डिलीवरी

कैमूर (बिहार) के ज़िलाधिकारी सावन कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी को डिलीवरी के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां सिज़ेरियन ऑपरेशन से सफल डिलीवरी कराई गई। चिकित्सकों के अनुसार, ज़िलाधिकारी की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है व जच्च-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बकौल ज़िलाधिकारी, लोगों का सरकारी अस्पतालों के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया।

Load More