बिहार में जातिगत आरक्षण को 50% से बढ़ाकर 65% करने का सीएम ने विधानसभा में रखा प्रस्ताव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को जातिगत आरक्षण का दायरा 50% से बढ़ाकर 65% करने का प्रस्ताव राज्य विधानसभा में रखा। इस प्रस्ताव के मुताबिक, अनुसूचित जाति के आरक्षण को 16% से बढ़ाकर 20%, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को 1% से बढ़ाकर 2% और अत्यंत पिछड़ा वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग को कुल 43% आरक्षण दिया जाएगा।