बिहार में जातिगत जनगणना के खिलाफ याचिकाओं पर एससी ने सुनवाई से किया इनकार
बिहार में जारी जातिगत जनगणना के खिलाफ दायर याचिकाओं पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को पटना हाईकोर्ट जाने के निर्देश दिए हैं। बिहार में 7 जनवरी से जातीय जनगणना का पहला चरण शुरू हुआ था जो 21 जनवरी को समाप्त होगा जबकि दूसरा चरण अप्रैल से शुरू होगा।