बिहार में जातीय गणना के आंकड़े जारी, 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग व 27% पिछड़ा वर्ग
बिहार सरकार ने सोमवार को जातीय गणना के आंकड़े जारी कर दिए। राज्य के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश की आबादी 13 करोड़ से अधिक है और परिवारों की संख्या 2.83 करोड़ से अधिक है। इसमें पिछड़ा वर्ग 27.12%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01%, अनुसूचित जाति 19.65%, अनुसूचित जनजाति 1.68% और सामान्य वर्ग 15.52% है।