बिहार में जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार
बिहार में जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक लगाने के पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इससे पहले मंगलवार को हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना के खिलाफ दायर रिट याचिकाओं पर जल्द सुनवाई करने की राज्य सरकार की मांग खारिज कर दी थी जिस पर सुनवाई की तारीख 3 जुलाई निर्धारित है।