बिहार में जातीय जनगणना पर पटना हाईकोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
पटना हाईकोर्ट ने बिहार में जातीय जनगणना पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया जातीय जनगणना एक प्रकार की जनगणना है जिसका अधिकार केंद्र के पास है। बकौल हाईकोर्ट, अब तक हुई जातीय जनगणना का आंकड़ा 3 जुलाई तक सार्वजनिक नहीं किया जाए। कोर्ट अब इस मामले में 3 जुलाई को अगली सुनवाई करेगा।