बिहार में जातीय जनगणना में ट्रांसजेंडर को जाति में शामिल करने के खिलाफ एससी में याचिका दायर
बिहार में हुए जातीय जनगणना में ट्रांसजेंडर को जाति के तौर पर शामिल किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है और जनगणना को शून्य करार देने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने कहा कि ट्रांसजेंडर्स का ऐसा वर्गीकरण करना गलत है और संवैधानिक आदेश के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के भी खिलाफ है।