बिहार में जामुन बेच रही महिलाओं से पुलिसकर्मी ने मांगे फ्री जामुन, इनकार करने पर फेंकी टोकरी
जमुई (बिहार) में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी द्वारा जामुन बेच रहीं 2 आदिवासी महिलाओं से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिसकर्मी ने उनसे मुफ्त में जामुन मांगे थे और इनकार करने पर उसने जामुन की टोकरी बीच सड़क पर फेंक दी। आरोपी पुलिसकर्मी का नाम महेश सिंह है जो कैदी वाहन का चालक है।