बिहार में जेडीयू का झंडा लगी गाड़ी ने 7 लोगों को कुचला, 1 की हुई मौत
हाजीपुर (बिहार) में शनिवार को एक स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े 7 लोगों को कुचल दिया जिससे एक शख्स की मौत हो गई जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। बकौल पुलिस, सड़क पर खड़े ट्रक से बचने की कोशिश में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हुई थी।