बिहार में जेडीयू के पूर्व नेता के घर से भारी मात्रा में हथियार व कारतूस हुए बरामद

अररिया (बिहार) में जेडीयू के पूर्व नेता मोहम्मद मुबारक के घर पर छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, ब्राउन शुगर, विदेशी शराब सहित अन्य सामान बरामद किया है। छापेमारी में जेडीयू का झंडा लगी एक कार व म्यांमार के नोट भी ज़ब्त हुए हैं। कार्रवाई के दौरान मुबारक फरार हो गया जबकि उसका नाबालिग भतीजा पकड़ा गया।

Load More