बिहार में जेडीयू के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की टीम को सीएम नीतीश ने किया भंग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के संग बैठक के बाद राज्य में इन प्रभारियों की टीम को भंग करने का आदेश दिया है। सीएम नीतीश ने कहा कि जहां जेडीयू चुनाव नहीं लड़ती है वहां विधानसभा प्रभारियों की ज़रूरत नहीं है। बकौल सीएम, अगर प्रभारी बनाने ही हैं तो ज़िला स्तर पर बनाए जाएं।