बिहार में जेडीयू नेता को मारी गई गोली, हालत गंभीर

जमुई (बिहार) में सोमवार को जेडीयू के स्थानीय नेता पवन साह को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें पटना रेफर किया गया है। डॉक्टर ने बताया कि साह की गर्दन में दो व छाती में एक गोली लगी है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Load More