बिहार में झोपड़ी में संचालित हो रहे सरकारी स्कूल का वीडियो आया सामने
बिहार के पश्चिमी चंपारण स्थित बगहा में एक झोपड़ी के अंदर संचालित प्राथमिक विद्यालय का वीडियो सामने आया है। विद्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि कटाव के कारण विद्यालय का भवन गंडक नदी में समा गया था जिसके बाद से विद्यालय का संचालन झोपड़ी में हो रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में मिड-डे मील भी बंद है।