बिहार में झोलाछाप डॉक्टर ने साथियों संग मिलकर की शख्स की हत्या, भीड़ ने उसके घर में लगाई आग
बेगूसराय (बिहार) में एक शख्स की एक डॉक्टर ने अपने साथियों संग मिलकर कथित तौर पर हत्या कर दी जिसके बाद भीड़ ने डॉक्टर के निजी नर्सिंग होम व घर को आग के हवाले कर दिया है। बकौल पुलिस, शख्स इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास गया जहां दोनों में किसी बात पर विवाद के बाद हाथापाई हुई थी।