बिहार में टहलने निकले बीडीसी सदस्य के पति की बदमाशों ने की हत्या, सिर पर मारी 3 गोलियां
पूर्वी चंपारण (बिहार) में बुधवार सुबह पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्य सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चा मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और इस दौरान बाइक सवार 3 बदमाश उनके सिर पर 3 गोलियां दागकर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख चक्का जाम किया।