बिहार में टोल मांगे जाने पर बदमाशों ने बूथ कर्मियों से की मारपीट व चलाई गोली; वीडियो आया सामने
आरा (बिहार) में टोल मांगने पर बदमाशों ने बूथ कर्मियों के साथ मारपीट की व गोली चला दी जिसमें कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बदमाशों की नीले रंग की कार दिख रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है व दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।