बिहार में ट्रक व पिकअप वाहन की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, खलासी की हुई मौत
शेखपुरा (बिहार) में मंगलवार को एक ट्रक व पिकअप वाहन की आमने-सामने की ज़ोरदार टक्कर होने के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बकौल खबर, पिकअप वाहन के खलासी की आग में झुलसने से मौत हो गई है जबकि दोनों वाहनों के चालक व अन्य खलासी भी हादसे में झुलस गए हैं।