बिहार में ट्रांसपोर्टर व उसके बेटे पर 8 बदमाशों ने की फायरिंग, पिता की हुई मौत
मुंगेर (बिहार) में शुक्रवार रात एक मंदिर के बाहर बैठे रामचंद्र यादव नामक ट्रांसपोर्टर (55) और उसके बेटे पर 8 बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें गोली लगने से ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल पुलिस, घटना के पीछे वर्चस्व और भूमि विवाद की बात सामने आई है।