बिहार में ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रैक पर 3 वर्षीय बच्ची को खड़ा देखकर लगाया इमरजेंसी ब्रेक
बेगूसराय (बिहार) में शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर अचानक एक 3 वर्षीय बच्ची को देखकर ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और उसकी जान बचा ली। रेलवे ने बताया, "लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के चालक दल के सदस्यों ने सूझबूझ और मानवता की एक मिसाल पेश की जिसके परिणामस्वरूप एक बच्ची की जान बचाई जा सकी।" बच्ची भटककर ट्रैक पर पहुंची थी।