बिहार में ट्रेन धमाके को लेकर एक शख्स हुआ गिरफ्तार, पुलिस बोली- बारूद ले जा रहा था

बिहार में भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल बोगी में हुए धमाके को लेकर रेल पुलिस ने अरबिंद मंडल नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस के मुताबिक, मंडल ने पूछताछ में बताया है कि वह बैग में दिल्ली से पटाखों के लिए करीब 250 ग्राम बारूद लेकर आ रहा था। इस बारूद से धमाका होने की आशंका है।

Load More